Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
102 साल की आइरिन ने 14000 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, सबसे बुजुर्ग स्काईडाइवर बनीं - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

102 साल की आइरिन ने 14000 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, सबसे बुजुर्ग स्काईडाइवर बनीं



सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड की रहने वालीं 102 साल की आइरिन ओ’शिया दुनिया की सबसे उम्रदराज स्काईडाइवर बन गई हैं। उन्होंने प्लेन से 14 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। कूदने के समय आइरिन की रफ्तार करीब 220 किमी/घंटा थी। इसके बावजूद उन्होंने सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

30 मई 1916 को जन्मीं आइरिन इससे पहले भी दो बार स्काईडाइविंग कर चुकी हैं। पहली बार उन्होंने 100वें जन्मदिन पर यह कारनामा किया था। आइरिन के मुताबिक, तीसरी बार स्काईडाइविंग उनके लिए बिल्कुल सामान्य थी और उन्हें इस बार भी बिल्कुल डर नहीं लगा। आइरिन ने दावा किया कि यह उनकी आखिरी छलांग नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं अगले साल फिर डाइविंग के लिए तैयार रहूंगी और अगर जिंदा रही तो 105 साल की उम्र में भी स्काईडाइविंग करुंगी।”

स्काईडाइविंग से जुटाए चैरिटी के लिए पैसे
आइरिन ने बताया कि उन्होंने स्काईडाइविंग किसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए नहीं की,बल्कि इसके जरिए वे मोटर न्यूरॉन बीमारी पर रिसर्च के लिए पैसे जुटाना चाहती थीं। दरअसल, उनकी एक बेटी शेलाघ की 67 साल की उम्र में इसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। आइरिन ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी को खो दिया था। इसलिए इस बीमारी पर रिसर्च के लिए पैसे जुटाना उनका लक्ष्य बन गया।2016 में स्काईडाइविंग के जरिए आइरिन ने चैरिटी के लिए 12 हजार डॉलर (करीब 8.5 लाख रुपए) जुटा लिए थे। इस छलांग के जरिए भी उन्होंने 10 हजार डॉलर (करीब 7.2 लाख रुपए) जुटाने का लक्ष्य रखा है।

वृद्धावस्था में भी खुद अपने काम करती हैं आइरिन
आइरिन 102 साल की उम्र में भी अपने सारे काम खुद ही करती हैं। यहां तक की अपनी कार भी वे खुद ही चलाती हैं। उन्होंने अमेरिका के न्यूजर्सी के रहने वाले केनेथ मेयर का रिकॉर्ड तोड़ सबसे उम्रदराज स्काईडाइवर के तौर पर नाम दर्ज करवाया है। आइरिन मेयर से 21 दिन बड़ी हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


आइरिन जब प्लेन से कूदीं तो उनकी रफ्तार करीब 220 किमी प्रतिघंटा थी।


स्काईडाइव के दौरान आइरिन के साथ उनके ट्रेनर भी थे।


Australian 102 year old woman becomes the oldest skydiver in the world

Source: bhaskar international story