Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
11.5 करोड़ लड़कों की शादी कम उम्र में हुई, 2030 तक बाल विवाह रोकेगा यूएन - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

11.5 करोड़ लड़कों की शादी कम उम्र में हुई, 2030 तक बाल विवाह रोकेगा यूएन



न्यूयॉर्क. यूनाइटेड नेशन की चाइल्ड एजेंसी ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार दुनियाभर में करीब 11.5 करोड़ लड़के या पुरुषों की शादी उनके वयस्क होने से पहले ही हो गई थी। मतलब दुनिया के ऐसे साढे 11 करोड़ लड़के या पुरुष,जिनकी उम्र 20-24 के बीच है और उनकी शादी 18 साल से पहले हुई। इनमें हर पांचवां बच्चा ऐसा भी है,जिसकीशादी 15 साल के पहले हुई है।

  1. यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोर ने कहा, ‘‘शादी बच्चों को बचपन छीन लेती है। दूल्हा बन चुके बच्चों पर दबाव होता है कि वे जल्द ही वयस्कों वाली जिम्मेदारियां संभाल लें, जिसके लिए वे तैयार नहीं होते हैं। जल्दी हुई शादी में लड़के जल्दी से पिता बन जाते हैं। परिवार को लेकर दबाव बढ़ने लगता है। नौकरी तलाशने के चक्कर में शिक्षा अधूरी रह जाती है।’’

  2. रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 24 साल की उम्र की हर पांच महिलाओं में एक की शादी 18 साल की उम्र से पहले हुई। वहीं, 20 से 24 साल के 30 पुरुषों में सिर्फ एक की शादी 18 साल की उम्र से पहले हुई। फिलहाल यह आंकड़ा 76.50 करोड लड़के-लड़कियों के बीच किए सर्वेका है। इससे संयुक्त राष्ट्र को 2030 तक दुनिया भर में बाल विवाह पर रोक लगाने मदद मिलेगी।

  3. हालांकि गरीब और ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के साथ बाल विवाह की आशंका ज्यादा बनी रहती है। उनमें शिक्षा का स्तर भी कम होता है। आंकड़ों लड़कियों की संख्या ज्यादा आने का कारण यह भी है कि अधिकांश रिसर्च लड़कियों के मामले में हुई जबकि लड़कों को लेकर ऐसी रिसर्च कम ही हुई।

  4. यह डाटा 82 देशों में बाल विवाह को लेकर किए गए सर्वे से मिला है। इसमें सबसे ज्यादा 28 % मामले मध्य अफ्रीकन गणराज्य से हैं। इसके बाद निकारागुआ में 19% और मेडागास्कर में 13% मामले मिले हैं। फोर ने कहा- और भी ज्यादा रिसर्च, निवेश और सशक्तिकरण के बूते हम इस समस्या को समाप्त कर सकते हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोर।

      Source: bhaskar international story