Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
13 साल के बच्चे ने शिप से बोतलबंद मैसेज छोड़ा था, 50 साल बाद 9 साल के बच्चे को मिला - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

13 साल के बच्चे ने शिप से बोतलबंद मैसेज छोड़ा था, 50 साल बाद 9 साल के बच्चे को मिला



सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के 9 साल के बच्चे ज्या इलियट को बीच पर बोतलबंद में एक मैसेज मिला है। यह मैसेज 50 साल पहले एक 13 साल के बच्चे ने हिंद महासागर में इसलिए छोड़ा था ताकि उसे कोई नया दोस्त मिल सके।

13 साल का यह बच्चा अब 63 साल का ब्रिटिश राइटर पॉल गिलमोर हैं। इस वक्त भी वे समुद्र यात्रा (बाल्टिक सागर) पर हैं। उनकी बहन ने कहा है कि वापस आकर वे बच्चे से जरूर मिलेंगे।

  1. ज्या को यह बोतल मंगलवार को साउथ ऑस्ट्रेलियन बीच पर मिली। इसके अगले दिन यानी बुधवार को गिलमोर के समुद्री यात्रा पर होने का पता चला।

  2. संदेश में लिखा था- हमारा जहाज फ्रीमेंटल (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) से 1600 किमी दूर है। जिसे भी यह पत्र मिले कृपया जवाब दें। ज्या ने इसका जवाब देने की भी कोशिश की। उसकी मां कार्ला ने एबीसी न्यूज को बताया कि वह (ज्या) काफी उत्साहित था।

  3. गिलमोर की बहन एनी क्रॉसलैंड ने न्यूज चैनल को बताया- मेरे भाई वर्तमान में एक क्रूज पर हैं। जैसे ही वे घर लौटेंगे, ज्या से जरूर बात करेंगे। उनके द्वारा 50 साल पहले छोड़े गए पत्र का मिलना आश्चर्यचकित करने वाला है। हम लोग लंबे समय से जवाब का इंतजार कर रहे थे।

  4. गिलमोर 1969 में टीएसएस फेयरस्टार शिप में सफर कर रहे थे। उन्होंने समुद्र में संदेश लिखी छह बोतलें फेंकी थीं। जहाज प्रवासियों को ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया जा रहा था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Australia Message in a bottle found in Australia 50 years on

      Source: bhaskar international story