Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
13 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार, हो सकती है 20 साल तक की सजा - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

13 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार, हो सकती है 20 साल तक की सजा



न्यूयॉर्क. अमेरिका में तीन भारतीयों पर 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह लोग वरिष्ठ नागरिकों को अपना निशाना बनाते थे। ये आरोपीलोगों को फोन रिपेयरिंग प्रोग्राम के जरिए उनकेकंप्यूटर को ठीक करने की बात कहते थे। इसके बाद उनकेकंप्यूटर को रिमोट मोड में लेकर उन्हें हीअपनी सेवाएं बेच देते थे।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले केअटॉर्नी जे.बर्मन ने बताया कि गिरफ्तार किए गएआरोपियों में गनजीत मल्होत्रा (30), गुरजीत सिंह (22) और जस पाल (54) के नाम शामिल हैं। पुलिस को इनकी धोखाधड़ी से जुड़ा एक ईमेल भी मिला है। अगर तीनों पर यह आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है।अमेरिका में किसी भी सुरक्षित कंप्यूटर को एक्सेस करने के आरोप में 5 साल तक की अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।

आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया

बर्मन ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्गों के कंप्यूटरों को हैक किया। इसके बाद उन्हें रिपेयरिंग प्रोग्राम खरीदने के लिए बाध्य किया, जबकि ऐसा कोई प्रोग्राम बेचा ही नहीं गया। आरोपी लोगों को अपना परिचय किसी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी के तौर पर देते थे।इसी आधार परयह लोग सालों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। तीनों अब तक 13 लाख रुपए कमा चुके हैं। आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा चुका है। जल्द ही इस मामले पर सुनवाई होगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रतीकात्मक फोटो

Source: bhaskar international story