Uncategorized

14 साल के लड़के ने 5 परिजनों की गोली मारकर हत्या की, फिर पुलिस को फोन कर जानकारी दी



मियामी. अमेरिका के अलबामा शहर में 14 साल के एक लड़के ने सोमवार को अपने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद लड़के ने पुलिस को फोनकर अपना अपराध भी कबूल कर लिया। स्थानीय कानून विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों की मौके पर हीमौत हो गई। वहीं, दो लोगों को स्थानीय अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था। लेकिन, इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

लाइमस्टोन काउंटी के पुलिस अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘14 साल के लड़के ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने अपने घर में ही पांच लोगों की हत्या कर दी थी। घटना के बाद लड़के ने बंदूक फेंक दी।’’

लड़के को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने कहा कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। उसने घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। एडवोकेसी ग्रुप गिफोर्ड्स लॉ सेंटर के अनुसार, हर साल अमेरिका में 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत गोली मारने से होती है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रतीकात्मक फोटो।

Source: bhaskar international story