करियर

NEET PG 2023 Result:नीट पीजी रिजल्ट जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर दी जानकारी

छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने मंगलवार को ऑफिशियल साइट पर NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

“The result of NEET-PG 2023 has been announced today!..,” tweets Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर जानकारी साझा की। इस साल, लगभग 2.9 लाख छात्रों ने NEET PG परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। NEET-PG 2023 का आयोजन 5 मार्च, 2023 को 2023-24 प्रवेश सत्र के MD/MS/DNB/डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए किया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की और कहा, “नीट-पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये 5 स्टेप करें फॉलो

  • स्टेप 1: एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: नीट पीजी 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें।
  • स्टेप 5: रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
खबरें और भी हैं… dainik bhaskar