Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
2022 में अंतरिक्ष में भेजेगा पहला नागरिक, चीन करेगा मदद - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

2022 में अंतरिक्ष में भेजेगा पहला नागरिक, चीन करेगा मदद



इस्लामाबाद. पाकिस्तान अंतरिक्ष में पहला पाकिस्तानी नागरिक भेजने की तैयारी में है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को इस बारे मेंट्वीट किया। उन्होंने बताया-यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अंतरिक्ष में पाकिस्तान के पहले नागरिकको भेजने की प्रक्रिया फरवरी 2020 से प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए 50 लोगों का चयन किया जाएगा। आखिर में किसी एक का चयन किया जाएगा। 2022 में हम अंतरिक्ष में पहला पाकिस्तानी भेजेंगे।

मंत्री ने मीडिया से कहा- हमारे इतिहास का यह सबसे बड़ा अंतरिक्ष कार्यक्रम होगा। पाकिस्तानी वायु सेना अंतरिक्ष मिशन के लिए चयन प्रक्रिया में अहमभूमिका निभाएगी। शुरू में 50 पायलटों का चयन किया जाएगा। आखिर में बचे 10 पायलटोंको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें से केवल एक पायलट होगा, जो अंतरिक्ष में जाने वाला पहला पाकिस्तानी नागरिक होगा।

अंतरिक्ष मिशन के लिए चीन मदद करेगा
चौधरी ने कहा- पाकिस्तान के पास उपग्रह लॉन्चकरने की सुविधा नहीं है। इसके लिए पाकिस्तान और चीन के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत पाकिस्तान इस काम के लिएचीन की सुविधा का इस्तेमाल करेगा। ऐसा पहले भी हो चुका है। पिछले साल, चीन के लॉन्च व्हिकल की मदद सेपाकिस्तान ने पृथ्वी की कक्षा में दो उपग्रह प्रक्षेपित किए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


-फाइल

Source: bhaskar international story