23 हजार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सितंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेगा क्षुद्रग्रह, 53 लाख किमी होगी दूरी
वॉशिंगटन.14 सितंबर को एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से गुजरेगा। नासा के मुताबिक, यह पृथ्वी कीकुछ सबसे ऊंचीइमारतों से भी बड़ा है। क्षुद्रग्रह 2000 क्यूडब्ल्यू7 का व्यास 951 से 2131 फीट के बीच है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा है। इसकी ऊंचाई 2,717 फीट है। दूसरी सबसे ऊंची इमारत शंघाई टॉवर है, यह 2,073 फीट ऊंची है।
नासा के मुताबिक, क्षुद्रग्रह 14,361 मील प्रति घंटे (23111.79 किमी प्रति घंटा) की गति से यात्रा कर रहा होगा, जब 14 सितंबर को 7:54 बजे यह पृथ्वी के करीब पहुंचेगा। उस समय पृथ्वी से इसकी दूरी 3,312,944 मील (53 लाख 31 हजार 666 किमी) होगी।
खगोलविदों का मानना है कि क्षुद्रग्रह से किसी भी तरह का खतरा नहीं होगा। लेकिन नासा का सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (एनईओ) इस पर लगातार नजर बनाए हुए है। जून में खगोलविदों ने बताया था कि टेलीस्कोप लोगों को क्षुद्रग्रह से बचने के लिए चेतावनी दे सकते हैं।
हवाई विश्वविद्यालय में खगोलविदों ने 22 जून की सुबह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने से पहले एक छोटे क्षुद्रग्रह का पता लगाया था। इसके लिए एटीएलएएस और पैन-एसटीएआरआरएस सर्वे टेलिस्कोप का प्रयोग किया गया था। यह 2019 एमओ क्षुद्रग्रह था, जिसका व्यास 13 फीट था।
पृथ्वी के पास से गुजरते समय इसकी दूरी 3,10,685 मील (5,00,000 किमी) थी। एटीएलएएस की सुविधा से हवाई में आधी रात में 30 मिनट में इसे चार बार देखा था। अगर कोई क्षुग्रग्रह धरती से 149.6 मिलियन किलोमीटर (14 करोड़ 96 लाख किमी) के दायरे से गुजरता है तो उसे पृथ्वी के निकट माना जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story