Uncategorized

24 कैरेट वाले सोने के सिक्कों से बना क्रिसमस ट्री, खर्च 18.52 करोड़ रुपए



म्यूनिख (जर्मनी). प्रोऑरम गोल्ड हाउस ने इस बार सोने के सिक्कों से क्रिसमस ट्री तैयार किया है। प्रोऑरम का दावा है कि यह यूरोप का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री है। इसे बनाने में 2018 वियना फिलहॉर्मनिक गोल्ड कॉइन्स लगे हैं। इस क्रिसमस ट्री की कीमत 23 लाख यूरो (करीब 18.52 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। ये सिक्के 24 कैरेट (99.99 फीसदी शुद्धता) वाले सोने से बने हैं।

  1. इस कॉइन का नाम वियना फिलहॉर्मनिक ऑर्केस्ट्रा के नाम पर रखा गया है। इसे पहली बार 1989 में लांच किया गया था। यह दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले सोने के सिक्कों में एक है।

  2. कुछ खास बातें

    • 2018 गोल्ड कॉइन से बना है यह क्रिसमस ट्री।
    • 63 किलो है शुद्ध सोने के सिक्कों का वजन।
    • 01 औंस (करीब 28.35 ग्राम) का है हर सिक्का।
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Europes Most Expensive Christmas Tree Is Made of Gold

      Source: bhaskar international story