32000 वर्ग फीट में बनी स्टारबक्स की सबसे बड़ी रोस्टरी, 4 मंजिला इमारत में है आलीशान टी-बार
टोक्यो. कॉफी चेन स्टारबक्स जापान में सबसे बड़ी रोस्टरी (कॉफी शॉप) खोल रही है। यह 32,000 वर्गफीट एरिया में बनी है। यह स्टारबक्स की 5 रोस्टरी में सबसे बड़ी है। टोक्यो रोस्टरी गुरुवार को ओपन होगी। कंपनी की शंघाई रोस्टरी 30,000 स्क्वायर फीट में बनी हुई है।
टोक्यो रोस्टरी में कस्टमर को कई तरह की नई फैसिलिटी और एक्सपीरियंस मिलेंगे। इस चार मंजिला कॉफी शॉप के इंस्पिरेशन लाउंज में ईवेंट ऑर्गेनाइज करने की सुविधा है। स्टारबक्स का दावा है कि इसमें दुनिया की सबसे बड़ी टी-बार है।
स्टारबक्स की टोक्यो रोस्टरी के मेन्यु में पीले रंग की कॉटन कैंडी वाली ब्लैक टी और जैस्मीन टी खास तौर से शामिल हैं। कस्टमर यहां कॉफी बीन्स की प्रोसेसिंग और रखरखाव का तरीका भी समझ सकते हैं।
टोक्यो रोस्टरी में ग्राहकों को इनडोर के साथ ही छत पर खुले में बैठकर ड्रिंक की फैसिलिटी भी मिलेगी।
टोक्यो रोस्टरी का रोस्टिंग कास्क (रोस्टेड कॉफी बीन्स का उपकरण) 55 फीट लंबा है। यह स्टारबक्स की इस तरह की बाकी 4 रोस्टरी के मुकाबले सबसे बड़ा है। सिएटल, शंघाई, मिलान और न्यूयॉर्क में भी स्टारबक्स की इस तरह की आलीशान रोस्टरी हैं। स्टारबक्स की लोकेशन पर कस्टमर बिना ऑर्डर दिए भी इसके बाथरूम यूज कर सकते हैं और वक्त बिता सकते हैं।
स्टारबक्स ने दिसंबर 2014 में अमेरिका के सिएटल शहर में पहली रोस्टरी खोली थी। टोक्यो की रोस्टरी 5वीं है। इसके बाद शिकागो में रोस्टरी खोलने की योजना है। कंपनी का कहना है कि रोस्टरी खोलने के बाद बिक्री में इजाफा होता है क्योंकि सामान्य कॉफी शॉप के मुकाबले ग्राहक यहां 4 गुना ज्यादा वक्त बिताते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story