Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
35 दिन बाद ट्रम्प का शटडाउन खत्म करने का ऐलान, सांसदों से 3 हफ्ते के लिए समझौता - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

35 दिन बाद ट्रम्प का शटडाउन खत्म करने का ऐलान, सांसदों से 3 हफ्ते के लिए समझौता



वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को 35 दिनशटडाउन खत्म करने का ऐलान किया। अमेरिकी इतिहास कीअब तक कीसबसे बड़ीहड़ताल को खत्म करने के लिए ट्रम्प ने अमेरिकी सांसदों से तीन हफ्तों के लिए समझौता किया है। अब 8 लाख सरकारी कर्मचारी फिर से काम पर लौट सकेंगे। 22 दिसंबर को फेडरल कर्मचारी आंशिक हड़ताल पर चले गए थे।

  1. ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा, “मैं यह घोषणा करते हुए खुश हूं कि आज शटडाउन खत्म करने और सरकार के काम पर लौटने के लिए समझौताहो गया है। 35दिनों की बहस और चर्चा के बादमैंने विपक्षी और अपनी पार्टी के सांसदों से सुना कि उन्होंने आपसी मतभेदों को एक तरफ रखते हुए अमेरिकियोंकी सुरक्षा को महत्व दिया।”

  2. मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से फंड मुहैया नहीं कराए जाने के बाद 22 दिसंबर को अमेरिकी सरकार आंशिक रूप से हड़ताल (शटडाउन) पर चली गई थी।

  3. अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा, “मैं जल्द ही 15 फरवरी तक सरकारी कामकाज को शुरू करने के लिए बिल पर हस्ताक्षर करूंगा।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उचित शर्तों पर समझौता न होने की स्थिति में कामकाज फिर से बंद हो सकता है। फिर वह इस स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रपति को मिले अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  4. ट्रम्प ने एक बार फिर दीवार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे भले ही आंशिक सरकारी बंद को समाप्त करने पर सहमत हो गए हों, लेकिन दीवारको लेकर समझौता नहीं करेंगे। मुझे आशा है कि लोग दीवार पर मेरे विचारों को सुनेंगे और पढ़ेंगे।

  5. डेमोक्रेट्स ने प्रोजेक्ट के लिए 5 बिलियन डॉलर (करीब 35 हजार करोड़ रुपए) दिए जाने से मना कर दिया था। विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प की सख्त आव्रजन नीतियां देश के लिए सही नहीं हैं। डेमोक्रेट्स ने कहा कि सरकार को तब तक रकम नहीं दी जा सकती जब तक उन्हें पैसा न मिल जाए।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Trump backs down, agrees to temporarily end government shutdown

      Source: bhaskar international story