Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
94% भारतवंशी चाहते थे मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें, 95% ने कामकाज को सराहा- सर्वे - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

94% भारतवंशी चाहते थे मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें, 95% ने कामकाज को सराहा- सर्वे



वॉशिंगटन.लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने बहुमत हासिल किया है, इसके अलावाविदेशों में भी उन्हेंअपार समर्थन मिला। एक सर्वे में सामने आया है कि अमेरिका में रह रहे 93.9% भारतीय (एनआरआई) चाहते थे कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। 95.5% एनआरआई ने भारतीय विदेश मंत्रालय के कामकाज को सराहा है।

  1. यह सर्वे मई महीने की शुरुआत में अमेरिका की पब्लिक एंड इंटरनेशनल पॉलिसी प्लेटफॉर्म फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायसपोरा स्टडी (एफआईआईडीएस) ने किया। सर्वे में लोगों से मोदी सरकार के प्रदर्शन, उनकी छवि, योजनाओंऔर विदेश मामलों से संबंधित सवाल पूछे गए थे।

  2. 92% एनआरआई का मानना है कि 2014 के मुकाबले विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। 93% ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत में रोड, रेलवे, नदियों, ट्रांसपोर्ट और बिजली जैसे विकास कार्यों में शानदार काम किया।

  3. सर्वे में मोदी सरकार की स्वच्छ भारत योजना को 86.9%, मेक इन इंडिया को 84.6%, डिजिटल इंडिया को 84.3% और 71% एनआरआई ने स्टार्ट-अप इंडिया को सराहा। जबकि, 90.3% लोगों का मानना है कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत पहले से ज्यादा सुरक्षित है।

  4. मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में आतंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 92% एनआरआई को ये पसंद भी आया। 82.5% का कहना है कि मोदी सरकार में धर्म और जातिगत दंगे भी न के बराबर ही हुए हैं। वहीं, 63.3% एनआरआई ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए राम जन्मभूमि और सबरीमाला मामले को प्रमुख बताया।

  5. लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 542 में से 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाई है। एनडीए को 352 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 52 सीटें जीतीं। यूपीए इस बार 96 सीटों तक पहुंची।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। -फाइल

      Source: bhaskar international story