Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
99 साल तक महिला ने सेहतमंद जिंदगी जी, देह दान में दी तो पता चला सब अंग ही उलटे-पुलटे - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

99 साल तक महिला ने सेहतमंद जिंदगी जी, देह दान में दी तो पता चला सब अंग ही उलटे-पुलटे



न्यूयॉर्क. अमेरिका में 99 साल की रोज मेरी बेंटली की सेहतमंद जिंदगी बिताने के बाद मौत हो गई। उनकी देह को दान किया गया। मेरी का शरीर जब पोर्टलैंड की ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी में प्रयोग के लिए पहुंचा तो एनाटॉमी के छात्र चौंक गए। रोज मेरी के अधिकांश अंग गलत जगह पर थे। कुछ के आकार सामान्य से बहुत बड़े थे। वह लेवोकार्डिया के साथ साइटस इनवर्सस नामक स्थिति में जी रही थीं, जिसमें अधिकांश महत्वपूर्ण अंग उलटे हो जाते हैं। जैसे शरीर के अंदर आईना लगा हो।

उधर, रोज मेरी बेंटली की बेटी जिंजर रॉबिन्स को जब इसका पता चला तो, उन्होंने कहा कि उनकी मां को कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। वह हमेशा स्वस्थ रहीं और बहुत अच्छी तैराक थीं। पेशे से हेयरड्रेसर बेंटली की रुचि विज्ञान में थी।

पेट, लिवर, पाचन तंत्र और दिल की नस सब इधर-उधर

  • एनाटॉमी के छात्र नीलसन के मुताबिक, हमने देखा कि उनके दिल में एक बड़ी नस गायब थी, जो सामान्य तौर पर दाईं ओर होती है। बाद में वह बाईं ओर मिली। बेंटली के दाहिने फेफड़े में तीन के बजाय दो लोब (हिस्सा) थे। दिल का दाहिना एट्रीअम सामान्य आकार से दोगुना था।
  • प्रोफेसर कैमरन वॉकर ने बताया कि बेंटली के शरीर जैसी पेचीदगी 5 करोड़ में से किसी एक को होती है। मेडिकल साइंस में इसे चमत्कार कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने बेंटली के शरीर में जो देखा हममें से कोई भी इसे कभी नहीं भूल पाएगा। वॉकर के मुताबिक बाईं ओर पेट होने के बजाय, बेंटली का पेट दाईं ओर था। उसका लिवर, जो सामान्य रूप से दाईं ओर होता है, वह बाईं ओर था। इतना ही नहीं बेंटली का पाचन तंत्र भी उल्टा था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Woman lived for 99 years with all her organs in wrong place

Source: bhaskar international story