लखनऊ से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी; 29 की मौत, 20 जख्मी
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
लखनऊ से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी; 29 की मौत, 20 जख्मी
उत्तरप्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के साढ़े चार बजे बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इसमें 29 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आगरा से 9 किमी दूर एत्मादपुर कस्बे के पास हुआ। मारे गए लोगों में 27 पुरुष और 2 लड़कियां शामिल हैं।
एसएसपी (आगरा) बबलू कुमार ने बताया कि यूपी रोडवेज की “जनरथ सेवा” बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। क्रेन की मदद से बस को नाले से निकाला और 29 लोगों के शव बरामद हुए। वहीं, डीएम आगरा एनजी रवि कुमार ने बस के तेज रफ्तार में होने और ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसे की आशंका जताई है।
Source : Dainik bhaskar