देश

महबूबा ने कहा- आज भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन, 370 रद्द करने के भयावह परिणाम होंगे

महबूबा ने कहा- आज भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन, 370 रद्द करने के भयावह परिणाम होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प पेश किया। इस पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन है। 1947 में दो राष्ट्र सिद्धांत को खारिज करने और भारत के साथ मिलने के जम्मू-कश्मीर नेतृत्व के फैसले को पीछे छोड़ दिया गया है। भारत सरकार की धारा 370 को रद्द करने का निर्णय गैरकानूनी, एकतरफा और असंवैधानिक है। ये भारत को जम्मू-कश्मीर में एक निरंकुश शक्ति बना देगा।

Source : Dainik bhaskar