मॉस्को में रिकॉर्ड डेढ़ फीट बर्फबारी: पारा माइनस 12 डिग्री पहुंचा, एक की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में रिकॉर्ड बर्फबारी और बर्फीले तूफान से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसमें एक शख्स की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 43 सेंटीमीटर ( करीब 1.5 फीट) बर्फ गिरी है। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। करीब 234 फ्लाइट्स पर असर हुआ है। बता दें कि पिछले महीने रूस के कई इलाकों में टेम्परेचर माइनस से 50 डिग्री तक नीचे चला गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story