मालदीव के पास हिंद महासागर में चीन के जंगी जहाजों की तैनाती का दावा गलत: इंडियन नेवी
हिंद महासागर में चीनी जंगी जहाजों की तैनाती की खबरों को इंडियन नेवी ने गलत बताया है। इंडियन नेवी ने कहा कि हिंद महासागर में जिन चीनी जहाजों को देखा गया था, उन पर हमारी नजर थी और इनका मालदीव संकट से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि मालदीव में इमरजेंसी के चलते राजनीतिक संकट पैदा हो गए थे। चीनी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मालदीव पर भारत के रुख को देखते हुए हिंद महासागर में चीनी जंगी जहाजों की एक्टिविटी बढ़ी है। वहीं मालदीव में इमरजेंसी मंगलवार को खत्म होनी थी। लेकिन, सरकार ने इसे 30 दिन और बढ़ा दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story