Uncategorized

अमेरिका में गन कल्चर के खिलाफ 700 जगहों पर प्रदर्शन, अकेले वाशिंगटन में मार्च के लिए जुटे 5 लाख लोग

अमेरिका में फ्लोरिडा के स्कूल में 40 दिन पहले हुई फायरिंग में 17 बच्चों की मौत के बाद गन कंट्रोल की मांग को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन शनिवार को ऐतिहासिक मार्च में बदल गए। गन कल्चर के खिलाफ वॉशिंगटन में अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा मार्च निकला। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। इससे ज्यादा लोग सिर्फ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की शपथ में ही जुटे थे। वॉशिंगटन के अलावा पूरे अमेरिका में 700 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन हुए। ब्रिटेन में लंदन, जापान के टोक्यो, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, भारत में मुंबई समेत दुनिया के 100 शहरों में गन कंट्रोल की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story