पहली बार कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से जुड़े शख्स ने भारत पर दिया बयान, कहा- कांग्रेस ने भी ली थी सेवाएं
इंटरनेशनल डेस्क. कैंब्रिज एनालिटिका के तार भारत की कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। डाटा लीक का खुलासा करने वाले कैंब्रिज एनालिटिका के एक्स इम्प्लॉई क्रिस्टोफर वाइली ने यूके में सासंदों के सामने बयान दिया कि कांग्रेस भी कैंब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट रही है। कंपनी का ऑफिस इंडिया में भी है। वाइली के एनालिटिका के बारे में कहा कि उन्हें बस काम से मतलब है फिर वो चाहे कानूनी तरीके से हो या फिर गैरकानूनी। कैंब्रिज एनालिटिका विवाद में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस मामले से डायरेक्ट जुड़े किसी शख्स ने कंपनी के इंडियन कनेक्शन के बारे में कोई बयान दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story