Uncategorized

भारत में साल 2003 से काम कर रही है कैंब्रिज एनालिटिका, उनके पास 7 लाख गांवों का है डाटा

अभी तक कैंब्रिज एनालिटिका (सीए) पर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लग रहा था लेकिन अब इसके तार भारत से भी जुड़ने लगे हैं। कैंब्रिज एनालिटिका के एक्स इम्प्लॉई और स्कैंडल का खुलासा करने वाले क्रिस्टोफर वायली ने ट्वीट कर बताया कि सीए ने भारत में 2003 से 2012 के बीच लोकसभा चुनाव समेत 8 चुनावों में काम किया। उनके पास देशभर के 600 जिलों और 7 लाख गांवों का डेटा है। इस विवाद में कांग्रेस भी फंस चुकी है। अभी तक कांग्रेस कह रही थी कि उनका कैंब्रिज एनालिटिका से कोई संबंध नहीं है लेकिन एक फोटो सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो कैंब्रिज एनालिटिका के सीईओ रहे एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित ऑफिस की है जिसमें कांग्रेस का पोस्टर दिखाई दे रहा है। फोटो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस का हाथ कैंब्रिज एनालिटिका के साथ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story