Uncategorized

पाकिस्तान के साथ हुई सारी जंग क्या झूठ थी?-पाक युद्धाभ्यास पर आए ऐसे रिएक्शन

पूरी दुनिया में बदलाव की बयार बह रही है। दो दुश्मन देश नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया ऐतिहासिक मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान और भारत आजादी के इतने साल बाद पहली बार मिलिट्री एक्सरसाइज करने जा रहे हैं। पर इस एक्सरसाइज को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं और इस युद्धाभ्यास को लेकर यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें, यह एक्सरसाइज इस साल सितंबर में रूस में होगी। इसमें भारत, पाकिस्तान और चीन के साथ शंघाई सहयोग संगठन के सभी देश शामिल हो रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story