दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया पर हार का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए चाहिए अभी भी 175 रन, हाथ में सिर्फ 5 विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क: पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया के ऊपर हार के बादल मंडरा रहे हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर सिर्फ 112 रन बन पाए हैं। जबकि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए अभी 175 रन और बनाने होंगे। पिच पर हनुमा विहारी 24और ऋषभ पंत 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ऐसे गिरे विकेट
पहला विकेट: मिशेल स्टार्क ने भारत को पहले ही ओवर में झटका दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर लोकेश राहुल को बोल्ड कर दिया। राहुल पहली पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे और दो रन बनाकर आउट हो गए थे।
दूसरा विकेट: जोश हेजलवुड ने चौथे ओवर में भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच आउट कराया। पुजारा ने 11 गेंद में 4 रन बनाए।
तीसरा विकेट: ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी सफलता 20वें ओवर में मिली। स्पिनर नाथन लियोन ने कप्तान विराट कोहली को आउट कर दिया। कोहली ने टर्न के लिए गेंद को खेला, लेकिन गेंद स्पिन नहीं हुई। उनके बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गेंद स्लिप में चली गई, जहां ख्वाजा ने कैच पकड़ लिया। कोहली 40 गेंद में 17 रन बनाए।
चौथा विकेट: कोहली के आउट होने के बाद मुरली विजय भी चलते बने। विजय को भी लियोन ने ही आउट किया। उन्हों 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लियोन ने बोल्ड कर दिया। लियोन का मैच में यह सातवां विकेट है। विजय ने 67 गेंद में 20 रन बनाए।
पांचवां विकेट: हेजलवुड ने 36वें ओवर में अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। रहाणे क्रीज पर जम चुके थे। इससे लग रहा था कि भारत को वे मजबूत स्थिति में ले जाएंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने प्वाइंट पर ट्रैविस हेड को कैच थमा दिया। रहाणे ने 47 गेंद में 30 रन बनाए।
भारत को मिला 287 रन का लक्ष्य
चौथे दिन लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 243 रन पर सिमट गई। उसे पहली पारी में 43 रनों की बढ़त मिली थी। इससे भारत को टेस्ट जीतने के लिए 286 रन का लक्ष्य मिला। मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक छह विकेट लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए।
उस्मान ख्वाजा का अर्धशतक
चौथे दिन पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में मजबूत शुरुआत की। तीसरे दिन के नॉट आउट बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और टिम पेन ने मिलकर आज 58 रन बनाए। ख्वाजा ने करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। मैच के दौरान एक बार भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन से उलझ गए। इसके बाद अंपायरों ने बीच-बचाव किया।
जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार विराट कोहली
चौथे दिन जब टी ब्रेक हुआ तो विराट कोहली मुरली विजय के साथ पैवेलियन में नहीं गए, खबरों के मुताबिक वो सीधे प्रैक्टिस नेट्स पर गए, जहां उन्होंने 20 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि ये प्रैक्टिस भी काम नहीं आई और वो ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का शिकार बन गए।
Kohli spent 20 mins of the tea-break in the nets…having a hit. #AusvInd #7cricket @7Cricket @1116sen
— Aakash Chopra (@cricketaakash) December 17, 2018
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story