Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
संकुल स्तरीय भारतीय परंपरागत खेल कूद फ़ाइनल प्रतियोगिताएं - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
खेल

संकुल स्तरीय भारतीय परंपरागत खेल कूद फ़ाइनल प्रतियोगिताएं

जयपुर। हिन्दू स्प्रिचुअल एंड सर्विस फाउंडेशन के जयपुर चेप्टर और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन हुआ। जयपुर में इस कार्यक्रम का ये तीसरी कड़ी है। इन खेल कूद प्रतियोगिताओं में खो खो, सितोलिया, रुमाल झपट्टा,रस्सा कस्सी, कबड्डी जैसी भारतीय परंपरागत क्रीड़ाओं को शामिल किया गया है। राजधानी के एस एम् एस स्टेडियम में हुए इस खेल कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 80 स्कूलों के ढाई हज़ार से अधिक विद्यार्थिओं ने भाग लिया। अलग अलग खेलों में 191 मैचों में प्रतियोगियों के तीन वर्ग बाल वर्ग,किशोर वर्ग और तरुण वर्ग बनाये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव खेल जे सी मोहंती ने इस तरह के खेलों के प्रति बच्चों के लगाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन एक स्थान तक सीमित नहीं रहने चाहिए बल्कि पूरे राज्य में समय समय पर होते रहने चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निम्बा राम ने कहा कि एच एस एस फाउंडेशन की ये पहल बच्चों के भविष्य को आधार प्रदान करती है इससे मनोवैज्ञानिक तौर पर आदर्श व्यक्तित्व बनाने में बच्चों को सहायता मिलती है यदि हमारे युवा और बच्चे स्वस्थ होंगे तो हमारा राष्ट्र स्वस्थ अपने आप हो जायेगा।
कार्यक्रम में राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी,सुभाष बापना,सोमप्रकाश शर्मा, उदय सिंह कुंतल,राजेंद्र सिंह शेखावत, दिनेश पितलिया, अनुराग अग्रवाल, चंद्र मोहन बटवाड़ा मौजूद रहे।