Uncategorized

यहां अकेली महिलाओं को छुट्टी दे रहीं कंपनियां ताकि वे डेट पर जाकर प्यार ढूंढ सकें



बीजिंग. चीनी कंपनियों ने अकेली (सिंगल) महिला कर्मचारियों के लिए विशेषतौर पर छुट्टियों का प्रावधान किया है। नई पॉलिसी के मुताबिक, 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर साल आठ छुट्टियां दी जा रही हैं, ताकि वे घर जाकर डेटिंग कर सकें और अपनी शादी की बात आगे बढ़ा सकें। दरअसल चीन में 30 के आसपास उम्र वाली अविवाहित महिलाओं को शेंगनु कहा जाता हैं। मान्यता है कि जिन महिलाओं की इस उम्र तक शादी नहीं होती, उनमें किसी की रुचि नहीं होती।

जानबूझकर शादी नहीं कर रहीं महिलाएं
चीन की बदलती आर्थिक स्थिति के चलते मध्यमवर्गीय परिवार की लड़कियों में अपने करियर पर ध्यान देने का चलन जोरों पर है। इसके चलते ज्यादातर महिलाएं लंबी उम्र तक शादी नहीं करतीं। इसके चलते पिछले 6 सालों में देश में शादी के दर में भी कमी आई है।

कंपनियों ने क्यों लागू की छुट्टियों की नीति?
दरअसल, चीन की जनसांख्यिकी में पिछले कुछ समय में काफी बदलाव आया है। यहां वन चाइल्ड पॉलिसी (एक बच्चा पैदा करने की नीति) को खत्म करने के बावजूद जनसंख्या वृद्धि काफी धीमी रही है। इसके चलते देश में उम्रदराज लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि युवाओं की कमी की वजह से चीन का परिवेश बदल सकता है, जिससे भविष्य में उसे आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ेगा।

– नागरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 2013 के बाद से हर साल विवाह दर घटी है। इस वक्त चीन में करीब 20 करोड़ वयस्क अविवाहित जीवन बिता रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए ही कंपनियां महिलाओं को छुट्टियां दे रही हैं, ताकि वे आसान माहौल में जीवनसाथी ढूंढकर परिवार बसा सकें। इससे महिलाओं में प्रजनन क्षमता भी बची रहेगी।

चीन के एक स्कूल से लिया गया छुट्टियों का फ्रेमवर्क
चीन में कंपनियों से पहले हांगझू शहर का एक स्कूल ‘डेटिंग लीव’ पॉलिसी अपना चुका है। वहां हर महीने अकेले और परेशान टीचर्स को दो अतिरिक्त छुट्टियां दी जाती हैं, ताकि उन्हें काम से छूट मिले और स्टाफ का मनोबल बढ़ सके। कंपनियां भी इसी मॉडल को अपनाकर कर्मचारियों को दूसरों के साथ घुलने-मिलने का ज्यादा समय देना चाहती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Chinese Companies Offer Dating Leave To Single Women Over 30

Source: bhaskar international story