Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
बंदूकधारियों ने बार में अंधाधुंध गोलियां चलाईं, छह महिलाओं समेत 11 की मौत - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

बंदूकधारियों ने बार में अंधाधुंध गोलियां चलाईं, छह महिलाओं समेत 11 की मौत



रियो डी जेनेरियो.ब्राजील के एक बार में रविवार को बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसमें छह महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना दोपहर करीब 3.30 बजे पारा राज्य की राजधानी बेलेम में हुई। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सात हमलावर कार और बाइक पर सवार होकर बार पहुंचे थे। यहां गोलीबारी के बाद छह मौके से फरार हो गए। पुलिस एक हमलावर से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के बाद बार के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सरकार ने घटना को नरसंहार करार दिया
पारा की प्रवक्ता नतालिया मेलो ने बताया कि अभी हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है, लेकिन राज्य में यह नरसंहार जैसा है। बार में मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें फर्श पर फैला खून और शव नजर आए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


7 हमलावर कार और बाइक पर सवार होकर आए थे।


घटना के बाद बार के बाहर मौजूद लोग।

Source: bhaskar international story