देश

चंद्रयान-2 ने पृथ्वी के चार चक्कर लगाकर कक्षा छोड़ी, 6 दिन बाद चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचेगा

चंद्रयान-2 ने पृथ्वी के चार चक्कर लगाकर कक्षा छोड़ी, 6 दिन बाद चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचेगा

 चंद्रयान-2 ने मंगलवार रात 2 बजकर 21 मिनट पर पृथ्वी की कक्षा को छोड़ दिया। अब वह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के लिए निकल चुका है। इस प्रक्रिया को ट्रांस लुनर इंसर्शन (टीएलआई) कहा जाता है, जिसमें इसरो को सफलता मिली। इससे पहले चंद्रयान-2 पृथ्वी की कक्षा में 23 दिन रहा और ग्रह के चार चक्कर लगाए। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से 22 जुलाई को मून मिशन लॉन्च किया था।

Source : Dainik bhaskar