जैतारण से Live Coverage : कांग्रेस के दिलीप चौधरी नंबर 2 | निर्दलीय सुरेन्द्र गोयल सब पर भारी | |
जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल राजस्थान में पाली जिले के जैतारण विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। वे पांच बार विधायक रह चुके है। इनमें दो बार भाजपा सरकार में मंत्री पद संभाल चुके है।
लेकिन इस बार रविवार देर रात जारी हुई भाजपा की 131 पार्टी प्रत्याशियों की सूची से सुरेंद्र गोयल का नाम काट दिया गया। इससे खफा होने के बाद सुरेंद्र गोयल ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
गोयल का कहना है कि आरएसएस के ईशारे पर उनका टिकट काटा गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए हमेशा अच्छा कार्य किया है। लेकिन टिकट कटने से उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त था।
जैतारण से सर्वे - ओपिनियन पोल: BJP को लग सकता है झटका, निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र गोयल सब पर भारी |
जैतारण से सर्वे - ओपिनियन पोल: BJP को लग सकता है झटका, निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र गोयल सब पर भारी |
मंत्री जी ने कहा है कि पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है. उन्हें 2 दिन पहले बुलाते तो अपने कार्यकर्ताओं को समझा सकते थे.