newsreligionsUncategorizedज्योतिषदेशब्रेकिंग

संत कमलेश जी महाराज,बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर अमित बोकाडिया उपस्थित रहे, महाआरती एवं ब्रह्मलीन अशोक महाराज की मूर्ति अनावरण

श्री सिद्ध पीठ धाम में पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित महाआरती एवं ब्रह्मलीन अशोक महाराज की मूर्ति अनावरण संत कमलेश जी महाराज द्वारा किया गया।

अनावरण के पश्चात मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सहस्त्रगढ़ हुआ। जिसमें भगवान को विभिन्न तीर्थों के जल और फलों के रस से पंचामृत से अभिषेक किया गया।

ब्रह्मलीन अशोक जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से पाटोत्सव में समाधिस्थ बाबा स्त्रामदास महाराज की समाधि स्थल को सुगंधित फूलों से सजाकर लड्डुओं का भोग लगाया गया। ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल की पूजा-अर्चना कर आरती की।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, भाजपा नेता रामचरण वोहरा, बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर अमित बोकाडिया, दीपा बोकाडिया, महाराज मनोहर दास, बाल किशन दास, अयोध्या दास, राम जी लाल, राम गोपाल, रामरस दास, विष्णु लाटा, नवरतन नारनिया, देवी शंकर शर्मा, शंकर लाल सैनी, लाल चंद सैनी, दिनेश वोहरा और दिनेश कागज़ी सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित रहे।