अमेरिका ने कहा- जो भी देश ईरान से तेल मंगाएगा, उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे
लंदन. ईरान में अमेरिका के विशेष राजदूत ब्रायन हुक ने शुक्रवार को कहा कि जो भी देश ईरान से कच्चा तेल आयात करेगा,उस पर हम प्रतिबंध लगाएंगे। फिलहाल इस मामले में किसी कोभी कोईछूट नहीं दी जाएगी। रशिया टुडे ने हुक के हवाले से बताया कि वॉशिंगटन ने सोमवार को ईरानपर नए प्रतिबंध लगाए थे। ट्रम्प प्रशासन ने कहा था कि जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
हुक ने कहा- ईरान से कच्चातेल आयात करने वाले हर देश पर हम प्रतिबंध लगाएंगे। फिलहाल एशिया में किसी भी देश को ईरान से कच्चे तेल आयात करने के मामले में छूट नहीं दी गई है।
दरअसल यह बयान ट्रम्प के उस फैसले के बाद आया है जिसमें प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई थी। इससे पहले कुछ देशों को ईरान से कच्चातेल आयात करने के लिए छूट मिली हुई थी।
हुक के मुताबिक- ईरान से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करने वाले देशों में पहला नाम चीन का है। चीन ने वॉशिंगटन के द्वाराप्रतिबंध लगाए जाने की बात की आलोचना भी की थी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी इस फैसले का विरोध किया गया।
दरअसल, यूरोपियन यूनियन (ईयू) अपनी ओर से लगातार यहप्रयास कर रही है कि ईरान 2015 न्यूक्लियर डील में बना रहे। हालांकि पिछले साल ट्रम्प ने भी इस डील से बाहर होने की बात कही थी।
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से दुनियाभर के देशों का ईरान से तेल का आयात घटा है। रॉयटर्स के डेटा के मुताबिक, ईरान के सबसे बड़े ग्राहक चीन ने इस साल मई में 386,021 बैरल प्रति दिन आयात किया। यह मई 2018 के मुकाबले 63.1% कम है। मई में भारत का ईरान से तेल आयात 81.3% घटकर 1,32,000 बैरल प्रति दिन रह गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story