Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
इंस्टाग्राम स्टार का शव सूटकेस में मिला, गला काटने के निशान मिले: रिपोर्ट - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

इंस्टाग्राम स्टार का शव सूटकेस में मिला, गला काटने के निशान मिले: रिपोर्ट



मॉस्को. चर्चित रशियन इंस्टाग्राम स्टार एकटेरिना कार्गलानोवा का शव उसके मॉस्को स्थित किराए के मकान में सूटकेस में मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एकटेरिना से कुछ दिनों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उसके माता-पिता उससे मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जब एकटेरिना को ढूंढने की कोशिश तो उन्हेंउसका शव मिला, जिस पर गला काटे जाने के निशान थे।

एकटेरिना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 85,000 फॉलोअर्स हैं। उसकी तुलना एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न से की जाती थी। एकटेरिना का शव शुक्रवार को मिला। एकटेरिना (24) ने हाल ही में मेडिकल स्कूल से डर्मेटोलॉजी में ग्रेजुएशन किया था।रशियन पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से किसी भी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले। कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ।

एकटेरिना के गुमशुदा होने के बाद पूर्व बॉयफ्रेंड नहीं दिखा

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज में एकटेरिना का पूर्व बॉयफ्रेंड नजर आया है। उसने हाल ही में नई रिलेशनशिप की शुरुआत की थी। एकटेरिना के गुमशुदा होने के बाद से वह यहां नहीं देखा गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

25वां जन्मदिन बॉयफ्रेंड और परिवार के साथ मनाना चाहती थी

इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा एकटेरिना का ट्रैवल ब्लॉग भी यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय था।मौत के ठीक पहले एकटेरिना ने नीदरलैंड की ट्रीप प्लान की थी। वह अपना 25वां जन्मदिन अपने बॉयफ्रेंड और परिवार के साथ वहां मनाना चाहती थी। मगर जब वह नहीं पहुंचीं तो माैता-पिता परेशान हुए और उसका हाल जानने के लिए यहां पहुंचे।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


MOSCOW: Russian Instagram Influencer: Body Found In Suitcase At Home

Source: bhaskar international story