Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
कार्टर देश के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति बने, बुश का रिकॉर्ड तोड़ा - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

कार्टर देश के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति बने, बुश का रिकॉर्ड तोड़ा



वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं। कार्टर ने 94 साल और 172 दिनों की उम्र के साथ पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश के रिकार्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे बुश का 30 नवंबर को 94 साल, 171 दिनों की उम्र में निधन हो गया था।

कार्टर का जन्म 1 अक्टूबर 1924 को हुआ था। वे 1977 से 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। कार्टर सेंटर के माध्यम से किए गए कामों के लिए उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जिमी कार्टर

Source: bhaskar international story