Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
क्रिकेट: एक ओवर में 6 छक्के जड़कर अफगानिस्तान के इस प्लेयर ने मचाई सनसनी, टी-20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेटर - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

क्रिकेट: एक ओवर में 6 छक्के जड़कर अफगानिस्तान के इस प्लेयर ने मचाई सनसनी, टी-20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेटर



स्पोर्ट्स डेस्क/शारजाह: अफगानिस्तान के हजरतउल्ला जजाई टी-20 में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बने। वे वनडे, टी-20, प्रथम श्रेणी, वॉर्म अप और स्कूल स्तर के मुकाबले में ऐसा करने वाले दुनिया के 13वें क्रिकेटर बने। उन्होंने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) टी-20 टूर्नामेंट में बल्ख लीजेंड्स के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुल्ला मजारी के ओवर में यह कारनामा किया। मजारी ने इस ओवर 37 रन दिए। एक रन वाइड से आया।

युवराज-गेल भी बना चुके हैं 12 गेंद में अर्धशतक
काबुल जुवान की ओर से खेलते हुए हजरतउल्ला ने 12 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे 12 गेंद में अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

हजरतउल्ला से पहले भी कई प्लेयर्स ने लगाए 6 बॉल 6 छक्के

टी-20 मुकाबले में हजरतउल्ला से पहले युवराज सिंह, मिस्बाह-उल-हक, एलेक्स हेल्स और एंड्रयू व्हाइटले छह गेंद में छह छक्के लगा चुके हैं। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वहीं सर गैरीफील्ड सोबर्स, कीरोन पोलार्ड (दोनों वेस्टइंडीज), रवि शास्त्री, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर (चारों भारत), मिस्बाह-उल-हक (पाकिस्तान), हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका), एलेक्स हेल्स, जॉर्डन क्लार्क, रोस एंड्रयू व्हाइटले ( तीनों इंग्लैंड) और मार्क्स स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) छह गेंद में छह छक्के लगा चुके हैं। सोबर्स, शास्त्री, जॉर्डन क्लार्क, स्टोइनिस, व्हाइटले और जडेजा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट, गिब्स ने अंतरराष्ट्रीय वनडे, युवराज ने अंतरराष्ट्रीय टी-20, पोलार्ड ने वॉर्म अप मुकाबले, शार्दुल ने जूनियर स्कूल क्रिकेट, मिस्बाह, हेल्स और व्हाइटले ने टी-20 लीग में छह गेंद में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

ऐसे प्रदर्शन के बावजूद हजरतउल्ला की टीम हारी
हजरतउल्ला के इस शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन के बावजूद काबुल जुवान 21 रन से हार गई। बल्ख लीजेंड्स ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 244 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काबुल जुवान 20 ओवर में सात विकेट पर 223 रन ही बना सकी। बल्ख लीजेंड्स की ओर से क्रिस गेल ने 48 गेंद में 80 रन की पारी खेली। हजरतउल्ला ने 17 गेंद में 62 रन बनाए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Source: bhaskar international story