Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में अब तक 26 की मौत, 15 लापता लोगों की तलाश जारी - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में अब तक 26 की मौत, 15 लापता लोगों की तलाश जारी



मॉस्को. रूस के मैगनितोगोर्स्क शहर की एक रिहायशी परिसर में गैस ब्लास्ट से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 15 लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। सोमवार को गैस पाइपलाइन में धमाके से 10 मंजिला इमारत ढह गई। इसमें 1100 लोग रह रहे थे।

  1. मैगनितोगोर्स्क में तापमान माइनस 27 डिग्री होने के बावजूद राहतकर्मी बचाव कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। बचाव कार्य के दौरान मंगलवार को 10 महीने का बच्चा जिंदा मिला। इसके बाद यह उम्मीद बढ़ गई कि कई और लोग जिंदा हो सकते हैं।

  2. रूस के आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। दो बच्चों समेत 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हादसे वाली जगह पर 800 स्क्वायर मीटर एरिया में मलबा फैला हुआ है। पिछले 24 घंटे में इतना मलबा हटाया गया है कि 50 ट्रक भर गए।

  3. हादसे में बेघर हुए लोगों को पास के स्कूल में रखा गया है। मनोचिकित्सक उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं। मृतकों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। रूस की सरकार मृतकों के परिजनों को 1480 डॉलर और घायलों को 720 डॉलर की मदद देगी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      मलबे में जिंदा मिला 10 महीने का बच्चा।

      Source: bhaskar international story