Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
जोर से हंसने पर महिला का जबड़ा बाहर आया, ट्रेन में मौजूद डॉक्टर ने ठीक किया - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

जोर से हंसने पर महिला का जबड़ा बाहर आया, ट्रेन में मौजूद डॉक्टर ने ठीक किया



बीजिंग. कहते हैं हंसने और मुस्कुराने से मानसिक और शारीरिक लाभ होता है, लेकिन चीन में एक महिला को जोर से हंसना भारी पड़ गया। गुआंगझू दक्षिण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का जोर से हंसने पर जबड़ा बाहर आ गया। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक डॉक्टर ने यह देखा और महिला का जबड़ा ठीक कर दिया।

यह घटना 8 सितंबर की है, जो स्थानीय मीडिया बुधवार को सामने आई। ठीक होने के बाद महिला ने बताया कि पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है। प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी करते वक्त भी उनका जबड़ा बाहर आ गया था।

डॉक्टर को लगा कि महिला को दौरा पड़ा
न्यूज वेबसाइट ने डॉक्टर लियो वेशेंग के हवाले से लिखा, अचानक हंसते-हंसते महिला का मुंह खुला रह गया था। डॉक्टर को लगा कि महिला को दौरा पड़ा, क्योंकि वे बोल नहीं पा रही थीं। उन्होंने महिला से बात की, तब मामला समझ में आया और फिर दो बार कोशिश करने के बाद जबड़ा ठीक किया गया।

जबड़ा कैसे ठीक होता है यह मुझे पता था: डॉक्टर
लियो वेशेंग गुआंगझोउ मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिवान हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। डॉक्टर ने कहा, ‘‘मैं विशेषज्ञ नहीं हूं, यह बात मैंने उन्हें बता दी थी। मैंने उन्हें बताया था कि मैं कोशिश कर सकता हूं, ठीक होने की गारंटी नहीं है। हालांकि मुझे पता था कि जबड़ा किस तरह से ठीक होता है। मैं यह सब तब किया, जब महिला घबराई हुई थी। संयोग से यह ठीक भी हो गया।’’ उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का जबड़ा जीवन में कभी बाहर आ जाए, तो उसे भविष्य में ज्यादा मुंह खोलने, तेज हंसने और जम्हाई लेने से बचना चाहिए।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


डॉक्टर ने महिला का तुरंत इलाज कर जबड़ा ठीक किया।

Source: bhaskar international story