ट्रम्प ने ग्रीनलैंड खरीदने की इच्छा जताई, 28 हजार वर्ग किमी में फैला द्वीप डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेनमार्क के बर्फीले द्वीप ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जताई है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प इसको लेकर गंभीर हैं और उन्होंने इस संबंध में व्हाइट हाउस के सलाहकाराें से राय ली है।सितंबर में ट्रम्प कोपेनहेगन (डेनमार्क) की यात्रा पर जाने वाले हैं। ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आता है।
ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है। करीब आठ लाख 11 हजार वर्ग मील (करीब 28 हजार वर्ग किमी) में फैला हुआ ग्रीनलैंड एक विशालकाय द्वीप है।ग्रीनलैंड का 85% भाग 1.9 मील मोटी (3 किमी) बर्फ की चादर से ढका है। इसमें दुनिया का 10% ताजा पानी है।
यह पहली बार नहीं है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ग्रीनलैंड को लेकर अपनी इच्छा जताई हो। इससे पहले 1946 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रुमैन ने डेनमार्क से 10 करोड़ डॉलर में इस बर्फीले द्वीप को खरीदने की कोशिश की थी।
ग्रीनलैंड के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना का अड्डा है,जहां करीब 600 सैनिक तैनात हैं।द्वीप को खरीदे जाने को लेकर फिलहाल व्हाइट हाउस ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
द वॉल स्ट्रीटजर्नल के अनुसार, ट्रम्प के कुछ सलाहकारों का कहना है किअमेरिका के लिए यह अनुसंधान या सैन्य ठिकाना हो सकता है।अमेरिका का उत्तरी सैन्य अड्डा थुले एयरबेस दशकों से ग्रीनलैंड में स्थित है।
यहां लगभग 57,000 लोग रहते हैं। यह उत्तर अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के बीच में है।ग्रीनलैंड जलवायु परिवर्तन के संकट से जूझ रहा है। जुलाई में यहां बड़ी मात्रा में बर्फ पिघली थी। करीब 12 बिलियन टन बर्फ समुद्र में बह गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story