Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
ट्रम्प ने नेशनल फुटबॉल चैंपियन टीम को फास्ट फूड परोसा, कहा- रसोइये छुट्‌टी पर, नहीं तो बड़ी पार्टी देता - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

ट्रम्प ने नेशनल फुटबॉल चैंपियन टीम को फास्ट फूड परोसा, कहा- रसोइये छुट्‌टी पर, नहीं तो बड़ी पार्टी देता



वॉशिंगटन.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में नेशनल कॉलेज फुटबाल चैंपियन टीम क्लेमसन टाइगर्स को फास्ट फूड पार्टी दी। उन्होंने खिलाड़ियों को फास्ट फूड परोसा। पिछले सप्ताह क्लेमसन टाइगर्स ने अलाबामा को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।

ट्रम्प ने विजेता टीम से कहा कि शटडाउन के कारण व्हाइट हाउस में कैटरिंग (रसोइये)स्टाफ छुट्‌टी पर है। इसलिए मैं बड़ी पार्टी नहीं दे सका। मैं 300 से अधिक बर्गर, फ्राइज और पिज्जा के साथ आपका स्वागत करता हूं। ये सभी फास्ट फूड मुझे पसंद हैं। मैंने इस फास्ट फूड पार्टी का इंतजाम अपने खर्च पर किया है। मैं शटडाउन के कारण खिलाड़ियों की पार्टी रद्द नहीं करना चाहता था।’

दरअसल, ट्रम्प मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने संसद से करीब 35 हजार करोड़ रुपए मांगे थे, जिसे विपक्ष ने खारिज कर दिया। इसके कारण पिछली 22 दिसंबर को सरकार का बजट मंजूर नहीं हुआ। तब से अमेरिका में शटडाउन है, जिससे करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारी बिना वेतन छुट्‌टी पर हैं।

9 सरकारी विभागों में कामकाज ठप

विभाग छुट्‌टी पर कर्मी
होमलैंड सिक्योरिटी245405
न्यायपालिका113546
कृषि95383
ट्रेजरी87086
इंटीरियर76294
परिवहन54179
कॉमर्स45990
पर्यावरण19972
शहरी विकास7497

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


व्हाइट हाउस के डाइनिंग हाॅल में फास्ट फूड के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प।

Source: bhaskar international story