Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
पांच माह के बेट को एडवेंचर पसंद, फूड डिलिवर पिता के साथ घूमता शहर - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

पांच माह के बेट को एडवेंचर पसंद, फूड डिलिवर पिता के साथ घूमता शहर



बैंकॉक. पानुवात बाल मनश्री एक ग्रेब फूड डिलिवर हैं। बैंकॉक में अपनी पत्नी और पांच महीने के बेटे के साथ रहते हैं। अभी बेटे के जन्म तीन महीने ही हुए थे कि आर्थिक परिस्थितियां के कारण पत्नी को काम पर लौटना पड़ा। ऐसे मेंबाल को बेटे के पास रहना मजबूरी हो गया। उनका काम प्रभावित होने लगा। एक दिन वह अपने बेटे को बाइक पर घुमा रहे थे। उन्होंने देखा वह बाइक पर घूमने के दौरान खुश रहता है। इसके बाद उन्होंने बेटे के लिए लाइटवेट यूवी लेंसेस हेलमेट खरीदा। पॉल्यूशन मास्क लगाकर कैरी बैग में बेटे को बिठाया और निकलने लगे अपने फूड डिलिवरी के काम पर। ऐसा करते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया।

इसके बाद बाल ने बेटे के एडवेंचर को दिखाने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया। जिस पर वे अपने और बेटे के राइडिंग के वीडियो अपलोड करते हैं। ऐसा वे बीते दो महीनों से कर रहे हैं। उनके चैनल को लोग पसंद कर हैं। अब उनका बेटा पांच महीने का है। हाल ही उनके वीडियो को @VANNIIZ नाम के ट्वीटर यूजर ने ‘बाल एंड पुति’नाम से पोस्ट किया था। इस वीडियो पर सैंड़कों कमेंट आए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां बाल को प्रोत्साहित कर रहे हैं तो कुछ सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं।

बॉल एंड पुती

पत्नी का काम पर जाना मजबूरी
बाल के मुताबिक, बैंकॉक में महंगाई के कारण पति-पत्नी दोनों को ही बहुत काम करना ही पड़ता है, लेकिन वे अपने बच्चे को किसी रिश्तेदार के यहां छोड़ना नहीं चाहते। इस कारण बेटे के साथ ही राइडिंग शुरू की। वह बताते हैं, उन्होंने बेटे के साथ डिलिवरी का काम दो माह पहले ही शुरू किया है। वह उसकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। उन्होंने महसूस किया पुति मोटरसाइकिल पर काफी एंजॉय करता है।

रोज 6 घंटे बाइक पर गुजारते हैं
बाल ने बताया, वे रोज 6 घंटे बाइक पर गुजारते हैं। दोपहर में 2 बजे से 4 बजे तक और रात में 8 बजे से 12 बजे तक। अपने चैनल को लेकर उन्होंने बताया, यूट्यूबर बनना उनका लक्ष्य नहीं है, लेकिन उनके बेटे को एडवेंचर पसंद है और उसके वीडियो नेट पर वायरल हो रहे हैं। लोगों को उसकी क्यूट हरकतें पसंद आ रही है। लोग अच्छा फीडबैक दे रहे हैं। इसीलिए वे क्लिप अपलोड करते हैं। इसके चलते वे टीवी शो और स्थानीय गेम शो में भी बुलाए गए हैं। उनके चैनल का नाम ‘बाल1993’ है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पिता बाल के साथ पुति।


GrabFood Rider Brings Baby Along On His Deliveries, Has Youtube Channel For Their Adventures

Source: bhaskar international story