फेसबुक को 48848 करोड़ रु का रिकॉर्ड मुनाफा, शेयर में तेजी आने से मार्केट कैप 3.75 लाख करोड़ बढ़ा
सैन फ्रांसिस्को. फेसबुक ने बुधवार को तिमाही नतीजे घोषित किए। 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 48,848 करोड़ रुपए (688 करोड़ डॉलर) का मुनाफाहुआ। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले मुनाफे में 61% बढ़ोतरी हुई है। 2018 की दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 30% बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपए (1,691 करोड़ डॉलर) हो गया। इसमें ऐड रेवेन्यू की सबसे ज्यादा 93% हिस्सेदारी रही।
फेसबुक के बेहतर तिमाही नतीजों की वजह से अमेरिकी बाजार में कंपनी का शेयर बुधवार को आफ्टर आवर ट्रेडिंग में 12% चढ़ गया। शेयर में तेजी की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में 3.75 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। यह 29.42 लाख करोड़ से बढ़कर 33.17 लाख करोड़ रुपए हो गया।
फेसबुक के डेली और मंथली एक्टिव यूजर्समें 8.6% ग्रोथ दर्ज की गई है। 2018 की दिसंबर तिमाही में डेली एक्टिव यूजर्स152 करोड़ और मंथली एक्टिव यूजर्स232 करोड़ थे।
फेसबुक के मंथली एक्टिव यूजर्सकी संख्या में उत्तरी अमेरिका को छोड़ बाकी रीजन में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। एशिया पैसिफिक में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
फेसबुक के मंथली एक्टिव यूजर्स
रीजन दिसंबर 2017 में यूजर्स दिसंबर 2018 में यूजर्स यूएस-कनाडा 23.9 करोड़ 24.2 करोड़ यूरोप 37 करोड़ 38.1 करोड़ एशिया पैसिफिक 82.8 करोड़ 94.7 करोड़ शेष दुनिया 69.2 करोड़ 75 करोड़ अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीआर फर्म और कैम्ब्रिज एनालिटिका से जुड़े डेटा लीक जैसे विवादों के बावजूद फेसबुक के नतीजे अच्छे रहे हैं। यूजर्सकी संख्या और रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रहने से कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। सीईओ मार्क जकरबर्ग का कहना है कि इस साल कंपनी प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर फोकस करेगी। मैसेजिंग, पेमेंट, वीडियो और हार्डवेयर में इनोवेशन के जरिए यूजर को अच्छी सर्विस दी जाएगी। जकरबर्ग ने कहा कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के इंटीग्रेशन पर विचार किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story