Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
यूरोपियन महिला ने ऑनलाइन भीख मांगकर जुटाए 34 लाख रुपए, पूर्व पति ने पकड़वाया - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

यूरोपियन महिला ने ऑनलाइन भीख मांगकर जुटाए 34 लाख रुपए, पूर्व पति ने पकड़वाया



दुबई. पुलिस ने एक यूरोपियन महिला को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला लोगों से ऑनलाइन भीख मांग रही थी। उसने महज 17 दिनों में ही 34 लाख 81 हजार रुपए जुटा लिए। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर उसने बच्चों के फोटो पोस्ट कर रखे थे। वह लोगों से कहती थी कि पति ने उसे छोड़ दिया है और उसके सिर पर बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी है। पुलिस के मुताबिक- पूर्व पति ने ही महिला की असलियत के बारे में बताया था।

  1. दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभागके निदेशक जमाल अल सलेम जालफ ने बताया कि महिला ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बच्चों के फोटो पोस्ट किए थे। उसने अपने नाम पर कई ऑनलाइन खाते बना रखे थे। हालांकि, उन्होंने महिला की पहचान उजागर नहीं की।

  2. बच्चों के लालन-पालनका वास्ता देकर महिला लोगों से भीख मांग रही थी। वह लोगों से कहती थी कि उसका तलाक हो चुका है और बच्चों कोपालनेकी जिम्मेदारी उस पर है। महिला के पूर्व पति को पता चला तो उसने ई-क्राइम पोर्टल पर पुलिस को बताया कि बच्चे उसके साथ ही रह रहे हैं।

  3. जालफ का कहना है कि यूएई में ऑनलाइन भीख मांगना अपराध की श्रेणी में आता है।पुलिस ने रमजान के दौरान भीख मांगने के आरोप में 128 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।अगर कोई व्यक्ति या महिला ऑनलाइन भीख मांगते पाया जाता है तो उस पर कानून के मुताबिक 25 हजार से 50 हजार दिरहम का जुर्माना लगाया जा सकता है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      प्रतीकात्मक फोटो

      Source: bhaskar international story