Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$plugin is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 38
वेराक्रूज स्टेट के एक बार में लगी आग, आठ महिलाएं समेत 23 की मौत, 13 घायल - Update Every Time
Deprecated: Creation of dynamic property InsertPostAds::$settings is deprecated in /home/u782805645/domains/updateeverytime.com/public_html/wp-content/plugins/insert-post-ads/insert-post-ads.php on line 427
Uncategorized

वेराक्रूज स्टेट के एक बार में लगी आग, आठ महिलाएं समेत 23 की मौत, 13 घायल



मैक्सिको सिटी. उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको के दक्षिणी शहर वेराक्रूज में स्थित एक बार में मंगलवार रात आग लग गई। इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। मृतकों में आठ महिलाएं शामिल हैं। वेराक्रूज स्टेट के अटॉर्नी जनरल ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्टेट अटॉर्नी जनरल कार्यालय मामले की जांच कर रही है। घटना की पड़ताल जान-बूझ कर आग लगाए जाने के एंगल से भी की जा रही है।

2011 में कैसिनो में 52 लोगों की मौत हुई थी

इससे पहले, पिछले महीने ही मैक्सिको के अकापुल्को शहर में हमलावरों की गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई थी और 6 जख्मी हो गए थे। अकापुल्को शहर पिछले काफी समय से हिंसा की चपेट मे है। साल 2011 में मोंटेरी के एक कैसिनो में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बार में लगी आग के दौरान सुरक्षाकर्मी गश्त लगाते हुए।

Source: bhaskar international story