Uncategorized

समुद्र किनारे घूमने गया शख्स, वहां का हाल देख आंखों पर नहीं हुआ यकीन, बीच पर हर तरफ पड़ी थीं सिर्फ व्हेल मछलियों की लाशें



वेलिंगटन. न्यूजीलैंड में एक बीच पर 145 पायलट व्हेल मछलियों की लाशें पड़ी मिलीं। मैसन बे से शनिवार को गुजर रहे एक शख्स की नजर इन मछलियों पर पड़ी तो उसने कंसर्वेशन डिपार्टमेंट में इसकी खबर दी। पर जब तक अथॉरिटी के अफसर वहां पहुंचे, तब तक आधी से ज्यादा मर चुकी थीं। जो व्हेल जिंदा भी थीं, वो भी इस हालत में नहीं थी कि उन्हें बचाया जा सके। न्यूजीलैंड में ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि आखिरी ये नौबत क्यों आई।

व्लेह का लाश से पटा मिला बीच
– मामला के स्टीवर्ट आइलैंड के मैसन बे बीच का है, जहां कैम्पिंग के लिए पहुंचे एक हाइकर ने व्हेल से पटा बीच देखा तो कंजर्वेशन डिपार्टमेंट के स्टाफ को रात 10.30 बजे खबर दी।
– डिपार्टमेंट के अफसरों ने बताया कि 2 किमी की दूरी में व्हेल मछलियों का दो अलग-अलग ग्रुप समुद्र की तेज लहरों के साथ फंसकर बीच पर आ गया था।
– डीओसी के ऑपरेशन मैनेजर रेन लेप्पेन ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब तक वो पहुंचे तब तक आधी से ज्यादा व्हेल्स पहले से ही मर तुकी थीं।
– रेन के मुताबिक, बीच पर जो व्हेल्स जिंदा भी थी, वो भी बहुत बुरी हालत में थीं और रिमोट आइलैंड होने से उन्हें कहीं ले जाना संभव नहीं था इसलिए उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया।
– मैनेजर ने कहा कि ये बेहद दुखद है लेकिन बाकी बची व्हेल्स को सफलता से समुद्र में दोबारा पहुंचाने का काम बहुत मुश्किल था इसी वजह से दिल को दुखाने वाला ये फैसला लेना पड़ा।

क्यों ऐसे बीच पर आ जाती हैं व्हेल ?
– डीओसी ने कहा कि व्हेल्स के इस तरह बीच पर आने के मामले में न्यूजीलैंड का दुनिया में सबसे हाई रेट है। हालांकि, इसकी सटीक वजह नहीं पता है लेकिन साल में ऐसे 85 घटनाएं हो ही जाती हैं।
– डीओसी के मुताबिक, व्हेल या डॉल्फिन के इस तरह बीच पर आने और जान गंवाने के पीछे कई वजहें होती हैं। इनमें बीमारी, गलत रुट पकड़ने, हाई टाइड, खराब मौसम या फिर शिकारी के डर से किनारों पर आ जाती है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
– पिछले रविवार को भी 12 छोटी व्लेह और स्पर्म व्हेल भी बहाव में फंसकर 90 माइल बीच पर आ गई थीं। इनमें से दो की मौत हो गई थी और बाकी की व्हेल्स को समुद्र में दोबारा छोड़ दिया था।
– पिछले साल भी व्हेल मछलियों के मारे जाने की ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब साउथ आइलैंज पर ऐसे ही 400 से ज्यादा व्हेल आ गई थीं और इनमें से 300 की मौत हो गई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


video


145 whales die after mass stranding in New Zealand


145 whales die after mass stranding in New Zealand

Source: bhaskar international story